हरदोई: 10 लाख से अधिक की बकाया वसूली न करने का मामला, 4 तहसीलदारों पर गिरी गाज
बिलग्राम तहसीलदार अमित यादव, संडीला तहसीलदार आकांक्षा जोशी, सदर तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला व शाहाबाद तहसीलदार अजय कुमार को कठोर चेतावनी देते हुए पंद्रह दिवस के अंदर पत्रावलियों को पुन: प्रेषित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। 10 ला...
By INA News Hardoi.
राजस्व से जुड़े मामले में संबंधित तहसीलदारों की घोल लापरवाही मानते हुए पत्रावलियों को नायब तहसीलदारों के माध्यम से अद्यावधिक किए जाने एवं बकाया वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बिलग्राम तहसीलदार अमित यादव, संडीला तहसीलदार आकांक्षा जोशी, सदर तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला व शाहाबाद तहसीलदार अजय कुमार को कठोर चेतावनी देते हुए पंद्रह दिवस के अंदर पत्रावलियों को पुन: प्रेषित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। 10 लाख से अधिक के बकाएदारों से संबंधित पत्रावलियों को ठंडे बस्ते में डाल कर वसूली न करने पर बिलग्राम, सदर, संडीला एवं शाहाबाद तहसीलों के तहसीलदारों को कठोर चेतावनी जारी की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया, 10 लाख से अधिक के बकाएदारों से संबंधित पत्रावलियाें के परीक्षण में पाया गया, तहसीलदारों द्वारा संबंधित पत्रावलियों की नियमित समीक्षा न किए जाने के कारण आंशिक अथवा पूर्ण वसूली नहीं की गई है।
What's Your Reaction?











