हरदोई: मजदूरों की 17 लाख की मजदूरी खा गये जिम्मेदार, अपने नाम की ही चेक काट ली, अब होगी वसूली

धनराशि न जमा करने पर वेतन से कटौती करने की संस्तुति की चेतावनी भी जारी की गई है। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राना ने बताया 2019-20 में ग्राम विकास अधिकारी स्वाती सिंह ने 23704 रुपये, अवर अभियंता खुशीराम ने 20 300 रुपये, ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार ने...

Jan 4, 2025 - 00:14
 0  67
हरदोई: मजदूरों की 17 लाख की मजदूरी खा गये जिम्मेदार, अपने नाम की ही चेक काट ली, अब होगी वसूली

By INA News Hardoi.

वित्तीय वर्ष 2019 से 2021 तक करवाए गए कार्यों में की गई वित्तीय अनियमितता के मामले में तत्कालीन पांच कार्यप्रभारियों के विरुद्ध छह लाख 17 लाख 84 हजार 428 रुपये की आरसी जारी की गई है। मामला भरावन विकास खंड है, जहां कार्यप्रभारियों ने मजदूरों की 17.84 लाख से अधिक की मजदूरी पर हाथ साफ कर दिया। खंड विकास अधिकारी ने संबंधित सहायक विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को अनियमितता की गई धनराशि को क्षेत्र निधि भरावन के बैंक खाता में धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।

धनराशि न जमा करने पर वेतन से कटौती करने की संस्तुति की चेतावनी भी जारी की गई है। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राना ने बताया 2019-20 में ग्राम विकास अधिकारी स्वाती सिंह ने 23704 रुपये, अवर अभियंता खुशीराम ने 20 300 रुपये, ग्राम विकास अधिकारी रामकुमार ने 793322 रुपये, 2020-21 में ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार ने 223314 रुपये, तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी कृषि गुरुप्रसाद ने 661894 रुपये की मजदूरी का भुगतान अपने नाम से चेक काट कर नकद प्राप्त कर लिया था। अभिलेखों में इस धनराशि को श्रमिकों को नकद दिया जाना बताया है, हालांकि शासन की ओर से नकद निकासी करने एवं श्रमिकों को नकद मजदूरी दिए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है।

ऐसे में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि में वित्तीय अनियमितता किया जाना मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है।भरावन विकास खंड में  द्वारा  मजदूरी हड़पने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। कार्य प्रभारियों ने क्षेत्र पंचायत की ओर से करवाए गए विकास कार्यों में मजदूरों की  मजदूरों को न देकर अपने नाम की चेक काट ली। शिकायत के बाद की गई जांच एवं आडिट में मामले के सामने आने के बाद नियम विरुद्ध धनराशि निर्गत करके वित्तीय अनियमितता के मामले में खंड विकास अधिकारी ने पांच कार्यप्रभारियों के विरुद्ध वसूली आदेश जारी किए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow