हरदोई: फार्मर रजिस्ट्री योजना में लापरवाही बरतने पर 'कारण बताओ' नोटिस जारी

तड़ेर में तैनात पंचायत सहायक गीता देवी, सहोरा में तैनात पंचायत सहायक रजनीश कुमार, रसूलपुर पंचायत सहायक शिवा देवी, गुटकामऊ पंचायत सहायक अंजली, गुजीदेई पंचायत सहायक मुस्कान पांडे, अतर्जी पंचायत सहायक नरेंद्र कुमा...

By INA News Desk
Jan 3, 2025 - 23:54
49 Views
हरदोई: फार्मर रजिस्ट्री योजना में लापरवाही बरतने पर 'कारण बताओ' नोटिस जारी

By INA News Hardoi.

जिले में फार्मर रजिस्ट्री योजना में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों जिसमें शाहाबाद की परेली ग्राम पंचायत में तैनात संग्रह अमीन सर्वेश कुमार, तड़ेर में तैनात पंचायत सहायक गीता देवी, सहोरा में तैनात पंचायत सहायक रजनीश कुमार, रसूलपुर पंचायत सहायक शिवा देवी, गुटकामऊ पंचायत सहायक अंजली, गुजीदेई पंचायत सहायक मुस्कान पांडे, अतर्जी पंचायत सहायक नरेंद्र कुमार, पेड़हाथा पंचायत सहायक विजय प्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अपर जिला अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया, कार्मिकों को मिशन मोड में कैंप लगा कर प्रतिदिन 50 फार्मर रजिस्ट्री बनाने के निर्देश दिए गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow