हरदोई: पिहानी चुंगी से लखनऊ चुंगी तक के मार्ग को सुदृढ कर PWD को हस्तांतरित करने का दावा खोखला
जिला विकास समन्वय एवं अनुरक्षण समिति की बैठक में पिहानी चुंगी से लखनऊ चुंगी तक के मार्ग को सुदृढ कर लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने का एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ) का दावा खोखला साबित हो गया है। दिशा (जिला विकास समन्वय एवं अनुरक्ष...
By INA News Hardoi.
जिला प्रशासन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को पत्र लिख कर दिशा की बैठक में माननीयों के समक्ष नगर सीमा में हाइवे के हिस्से को सुदृढ कर लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किए जाने के वादे को पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। पलिया लखनऊ राजमार्ग को बनाने वाली भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बाईपास निर्माण के साथ ही पिहानी चुंगी से पूर्व व लखनऊ चुंगी के बाद तक के हिस्से को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
Also Read: हरदोई: फार्मर रजिस्ट्री योजना में लापरवाही बरतने पर 'कारण बताओ' नोटिस जारी
जिला विकास समन्वय एवं अनुरक्षण समिति की बैठक में पिहानी चुंगी से लखनऊ चुंगी तक के मार्ग को सुदृढ कर लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने का एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ) का दावा खोखला साबित हो गया है। दिशा (जिला विकास समन्वय एवं अनुरक्षण समिति ) की बैठक में सांसद जयप्रकाश रावत एवं जिलाधिकारी ने पिहानी चुंगी से लखनऊ चुंगी तक के क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करने, पूर्व में निर्मित डिवाइडर की रंगाई पुताई करने के बाद ही लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए थे। पर अब तक दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने पर सांसद के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ) के जिम्मेदारों को एक बार फिर से पत्र जारी किया गया है।
What's Your Reaction?











