हरदोई: जिले के 76836 किसानों की आरसी जारी, 35 अरब के कर्ज में दबे हैं किसान

बैंको की ओर से किसानों को कर्ज के नाम पर दी गई बड़ी रकम फंसने के बाद अब बैंको ने ऋण की किश्त जमा न करने वाले किसानों के विरुद्ध वसूली का नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। एनपीए (नान परफार्मिंग एसेटस) हो चुके ऋण खातों को आरसी जारी की गई हैं। बैंक के जिम्मेदार भी किसानों से भी ...

Jan 3, 2025 - 23:37
 0  40
हरदोई: जिले के 76836 किसानों की आरसी जारी, 35 अरब के कर्ज में दबे हैं किसान

 

By INA News Hardoi.

जनपद के लगभग दो लाख से अधिक किसान 35 अरब के कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में कई दलों द्वारा किए गए कर्ज माफी के वादे को भुनाने के लिए अधिकांश किसानों ने फसली ऋण जमा करने में  लापरवाही बरती। कर्ज माफी की उम्मीद में किसानों द्वारा समय से कर्ज की किश्तें न जमा करने से लगभग 25 प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड एनपीए (नान परफार्मिंग एसेटस) हो गए।

बैंको की ओर से किसानों को कर्ज के नाम पर दी गई बड़ी रकम फंसने के बाद अब बैंको ने ऋण की किश्त जमा न करने वाले किसानों के विरुद्ध वसूली का नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। एनपीए (नान परफार्मिंग एसेटस) हो चुके ऋण खातों को आरसी जारी की गई हैं। बैंक के जिम्मेदार भी किसानों से भी सम्पर्क कर के फसली ऋण जमा करने की अपील कर रहे हैं। महानिदेशक संस्थागत वित्त, बीमा एवं बाह्य सहायतित परियोजना महानिदेशालय संजय  सिंह ने जिलाधिकारी को प्रदेश में सर्वाधिक किसानों के विरुद्ध आरसी किए जाने की जानकारी देते हुए वसूली के लिए मदद मांगी है।

Also Read: हरदोई: नाली-खड़ंजा निर्माण में धांधली, पीली ईंट व अधिकांश बालू का उपयोग, ग्राम सचिवालय की जमीन पर भी कब्जा

जारी पत्र के अनुसार जनपद के 76836 किसानों की आरसी जारी की गई है। अलीगढ़ के 76757 किसानों, सहारनपुर के 70108 किसानों, सीतापुर के 68578 व हाथरस जनपद के 65988 किसानों की आरसी जारी की गई हैं। एलडीएम अरविंद रंजन ने बताया कर्ज की अदायगी के लिए कई बैंको ने समाधान योजना शुरू की थीं, किसानों को कई और छूट का भी आश्वासन दिया गया था, पर इसका बहुत असर नहीं पड़ा। ऐसे में कर्ज अदा न करने वाले किसानों से कर्ज वसूली की कार्रवाई शुरू की गई है। सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास बहुत फजीभूत होते नजर नहीं आ रहे हैं।

खेती करने वाले लाखों किसान कर्ज के मकड़-जाल में फंस गए हैं। बैंकों के द्वारा फसली ऋण अदा करने के लिए लाई गई समाधान योजना भी  बेअसर साबित हो रहीं हैं। ऐसे में बैंको ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए कर्ज को वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। लाखों किसानों को बैंक शाखाओं की ओर से नोटिस भेजे जाने के बाद अब 73 हजार किसानों को आरसी जारी की गई है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow