हरदोई: नाली-खड़ंजा निर्माण में धांधली, पीली ईंट व अधिकांश बालू का उपयोग, ग्राम सचिवालय की जमीन पर भी कब्जा

जिले की ग्राम पंचायत नानकगंज ग्रांट(झाला) से सामने आ रहा है, जिसमें नाली व खड़ंजा निर्माण में भारी धांधली की जा रही है। यहां निर्माण कार्य में पीली ईंट का उपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य के लिए मसाले में अत्यधिक बालू का उपयोग भी किया जा रहा है। यह नि...

By INA News Desk
Jan 3, 2025 - 23:01
177 Views
हरदोई: नाली-खड़ंजा निर्माण में धांधली, पीली ईंट व अधिकांश बालू का उपयोग, ग्राम सचिवालय की जमीन पर भी कब्जा

By INA News Hardoi.

Report: संजय मिश्रा

जिले में निर्माण कार्यों में हो रही धांधली पर कार्यवाही होने के बाद भी जिम्मेदारों में उसका भय नहीं जान पड़ रहा है। जिले के कई कार्यों में धांधली कर 'विकास' रूपी रथ के पहिए को जिम्मेदार आगे ही नहीं बढ़ने दे रहे हैं।फाइलों में तो विकास अच्छा हो रहा है लेकिन असल में 'विकास' गिड़गिड़ा रहा है, बिलख रहा है। एक ऐसा ही मामला जिले की ग्राम पंचायत नानकगंज ग्रांट(झाला) से सामने आ रहा है, जिसमें नाली व खड़ंजा निर्माण में भारी धांधली की जा रही है। यहां निर्माण कार्य में पीली ईंट का उपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं, निर्माण कार्य के लिए मसाले में अत्यधिक बालू का उपयोग भी किया जा रहा है।यह निर्माण कार्य मिल कॉलोनी के पीछे बनियानी में कराया जा रहा है। यह कार्य पूरी तरह से गुणवत्ताहीन तरह से किया जा रहा है। यहां खड़ंजा निर्माण से पहले शौंचालय का कच्चा टैंक भी नहीं हटाया गया।सूत्रों के मुताबिक, यह कार्य प्रधान प्रतिनिधि की देखरेख में कराया जा रहा है। जानकारी यह भी मिली कि ग्राम सचिवालय की जमीन पर प्लाटिंग भी अवैध रूप से कराई जा रही है।इस पर पट्टे भी किये गए थे लेकिन डीएम के आदेश के बाद उन्हें निरस्त कर दिया गया था। जिलाधिकारी के सख्त आदेशों के बाद भी अवैध रूप से कार्य मानकविहीन कार्य कराए जा रहे हैं। ऐसे में किसी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow