तबादले: IAS खेमे में बड़ा उलटफेर, 46 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, कई पर मंत्रियों की नाराजगी भारी पड़ी

संजय प्रसाद से गृह विभाग का दायित्व चुनाव के दौरान आयोग के निर्देश पर वापस ले लिया गया था। तभी से यह माना जा रहा था कि उन्हें कभी भी यह चार्ज फिर से दिया जा सकता है। दीपक कुमार को वित्त व माध्यिमक शिक्षा के साथ बे..

Jan 3, 2025 - 22:26
Jan 3, 2025 - 22:28
 0  95
तबादले: IAS खेमे में बड़ा उलटफेर, 46 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, कई पर मंत्रियों की नाराजगी भारी पड़ी

By INA News Lucknow.

46 IAS Transfered in UP.

उत्तर प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें राज्य सरकार ने 46 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई प्रमुख अधिकारियों को नए विभाग सौंपे गए हैं, जिसमें संजय प्रसाद को फिर से गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई अन्य अफसरों को भी नए पद और विभागों का जिम्मा सौंपा गया है। इस फेरबदल के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की है। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को फिर से गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।इससे पहले वह इस विभाग में कार्यरत थे, और अब उन्हें इस महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर से सौंपी गई है। इसके अलावा, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को बेसिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। कई प्रमुख अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें प्रमुख सचिव लक्कु वेंकटेश्वरलू को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार, राजेश कुमार प्रथम को प्रमुख सचिव होमगार्डस, और नरेंद्र भूषण को प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह का कार्यभार वापस लेकर एक बार फिर से प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दिया गया है। संजय प्रसाद से गृह विभाग का दायित्व चुनाव के दौरान आयोग के निर्देश पर वापस ले लिया गया था। तभी से यह माना जा रहा था कि उन्हें कभी भी यह चार्ज फिर से दिया जा सकता है। दीपक कुमार को वित्त व माध्यिमक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का दायित्व दिया गया है। वहीं डॉ. हरिओम पर उनके विभागीय मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी और उन्हें समाज कल्याण विभाग से व्यावसायिक शिक्षा विभाग में भेजा गया है।दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त, वाह्य सहायतित परियोजनाएं, माध्यमिक शिक्षा, गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग व वित्त आयुक्त से गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें वित्त व माध्यमिक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।एल वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव परिवहन, अध्यक्ष राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक प्रशाएन एवं प्रबंधन अकादमी तथा महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान से प्रमुख सचिव समाज कल्याण तथा सैनिक कल्याण, प्रबंध निदेशक यूपीसिडको, निदेशक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान और निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजेश कुमार प्रथम को प्रतीक्षरत से प्रमुख सचिव होमगार्ड बनाया गया है। बाबू लाल मीना प्रमुख सचिव उद्यान रेशम खाद्य प्रसंस्करण तथा होमगार्ड से होमगार्ड का अतिरिक्त प्रभार से वापस ले लिया गया है।

आलोक कुमार द्वितीय प्रमुख सचिव खेलकूद, युवा कल्याण, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादं एवं ग्रामोद्योग सार्वजनिक उद्यम, प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, कौशाल विकास मिशन एवं उद्यमशीलता विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम से हथकरक्षा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, सार्वजनिक उद्यम, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमशीलता विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।उन्हें प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग तथा पंचायती राज विभाग को पंचायती राज विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वीना कुमारी मीना प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास आबकारी से आयुष विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। संजय प्रसाद प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल तथा सूचना एवं जनसंपर्क को इन पदों के साथ गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow