हरदोई: पशुओं के संरक्षण में लापरवाही, स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोका

निरीक्षण में पशु सेवा केंद्र के निकट लगभग 25 पशु निराश्रित पाए गए, जिस पर पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेंद्र कुमार का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। शासन के निर्देशों के बावजूद निराश्रित पशु संरक्ष....

Jan 4, 2025 - 00:18
46 Views
हरदोई: पशुओं के संरक्षण में लापरवाही, स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोका

By INA News Hardoi.

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया, शासन के निर्देशानुसार निराश्रित पशुओं का संरक्षण करने के लिए अभियान चलाया गया था, पर फर्दापुर में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी ने पशुओं के संरक्षण में रुचि नहीं ली। निरीक्षण में पशु सेवा केंद्र के निकट लगभग 25 पशु निराश्रित पाए गए, जिस पर पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेंद्र कुमार का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। शासन के निर्देशों के बावजूद निराश्रित पशु संरक्षण में लापरवाही बरतने पर पशुधन प्रसार अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोका गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow