हरदोई: आनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने वाले सचिवों को पद से बर्खास्त करने के निर्देश

समीक्षा में परिवार रजिस्टर को आनलाइन करने, पंचायत सहायकों का मानदेय जारी करने, सार्वजनिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर जुर्माना लगाए जाने, खुले में शौच से मुक्त अभियान की समीक्षा की गई। पंचायतों ...

Jan 4, 2025 - 00:21
 0  69
हरदोई: आनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने वाले सचिवों को पद से बर्खास्त करने के निर्देश

By INA News Hardoi.

जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया, जो पंचायत सहायक आनलाइन उपस्थित नहीं दर्ज कर रहे हैं, उन्हें विभागीय कार्य न करने का दोषी मानते हुए संबंधित पंचायतों से, पद से बर्खास्त करने का प्रस्ताव मांगा गया है। बताया, समीक्षा में परिवार रजिस्टर को आनलाइन करने, पंचायत सहायकों का मानदेय जारी करने, सार्वजनिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर जुर्माना लगाए जाने, खुले में शौच से मुक्त अभियान की समीक्षा की गई। पंचायतों को कर वसूल कर ओएसआर (ऑन सोर्स रेवेन्यू) एकत्र करने एवं विकास कार्यों के लिए शासन की ओर से दस से पंद्रह गुणा अतिरिक्त धनराशि लेने की जानकारी भी दी गई। विभागीय कार्यों की समीक्षा में जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायती राज पोर्टल पर आनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने वाले सचिवों को पद से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow