Hardoi : हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज, हुई गिरफ्तारी
मामला बजरंग दल के संज्ञान में आने पर बजरंग दल के सांडी प्रखंड संयोजक राहुल शुक्ला द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यवाहक थानाध्यक्ष अरवल अमित सिंह को
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
अरवल। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक द्वारा हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना अरवल में मुकदमा दर्ज कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद पुत्र बाबू निवासी ग्राम मंसूरपुर द्वारा बीती रात फेसबुक पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण की फोटो लगाकर हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की गई थी।
मामला बजरंग दल के संज्ञान में आने पर बजरंग दल के सांडी प्रखंड संयोजक राहुल शुक्ला द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यवाहक थानाध्यक्ष अरवल अमित सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। मामले के बारे में थानाध्यक्ष से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
Also Click : Sitapur : महात्मा गांधी- लाल बहादुर शास्त्री जयंती संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न
What's Your Reaction?











