Hardoi News: सांडी विधायक प्रभाष कुमार व निरमा देवी ने किया डांडिया नाइट के पोस्टर-कार्ड का विमोचन
कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी डांडिया नाइट कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार, 25 सितंबर
हरदोई। कुबेर लाल जन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी डांडिया नाइट कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार, 25 सितंबर को प्रगति नगर स्थित निज निवास पर कार्यक्रम के कार्ड एवं पोस्टर का विमोचन किया गया।संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी एवं सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने संस्था के सदस्यों की मौजूदगी में डांडिया नाइट के पोस्टर और आमंत्रण कार्ड को लॉन्च किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था के सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया।

संस्थान की ओर से बताया गया कि डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन आगामी 20 अक्टूबर को अग्रवाल धर्मशाला में किया जाएगा। कार्यक्रम में डांडिया सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर संस्था की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पोस्टर एवं कार्ड विमोचन के अवसर पर डॉ.सोहनी दीक्षित, गीता शुक्ला, नीलम सिंह, अमिता मिश्रा और विजयलक्ष्मी सिंह आभाष कुमार, सूरज कुमार, श्याम जी मिश्रा सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Also Read- यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के लिए फ्री मॉक इंटरव्यू, अफसरों ने दिए सफलता के गुर
What's Your Reaction?