हरदोई: 27 नए आयुष चिकित्सालयों के लिए जिला प्रशासन ने उपलब्ध करवाई भूमि, प्रस्ताव भेजा
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. आशा रावत ने बताया कि शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। सभी आयुष चिकित्सालयों के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के मल्लावां में 15 बेड व एक चार बेड का आयुष ...
By INA News Hardoi.
जनपद में जिला मुख्यालय सहित कुल 40 आयुष चिकित्सालय संचालित हैं। शासन स्तर से ग्रामीण एवं अर्द्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों तक आयुष चिकित्सा का लाभ पहुंचाने के लिए नए आयुष चिकित्सालय बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को आयुष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 27 नए आयुष चिकित्सालयों का निर्माण किया जाएगा। शासन स्तर से आयुष चिकित्सालयों के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के निर्देश पर जिला प्रशासन ने भूमि उपलब्ध करवाते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर भेज दिए हैं।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. आशा रावत ने बताया कि शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। सभी आयुष चिकित्सालयों के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के मल्लावां में 15 बेड व एक चार बेड का आयुष चिकित्सालय बनाया जाएगा। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के ही कटियाभिखारीपुर, बेरिया नजीरपुर, माधौगंज बहिरंग, सांडी के मंसूरपुर में भी चार बेड का आयुष चिकित्सालय बनेगा। संडीला नगर में 25 बेड, संडीला क्षेत्र के बेरुआ, रैंसो, मुहम्मदापुर, कल्याणमल के सिटकहना में चार-चार बेड के आयुष चिकित्सालय बनाए जाएंगे।
Also Read: हरदोई: शहीदों के नाम पर विभिन्न विकास कार्यों का जि.पं.अ. प्रेमावती पीके वर्मा ने किया अनावरण
सवायजपुर क्षेत्र के परेली, बड़ागांव, बाबरपुर में चार चार बेड, शाहाबाद के मंसूरपुर व टुमुर्खी में चार चार बेड के आयुष चिकित्सालय प्रस्तावित हैं। बताया समस्त आयुष चिकित्सालयों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है, शासन स्तर से बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर हरदोई नगर में 25 बेड का आयुष चिकित्सालय बनाया जाएगा, जिसके लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। इसी तरह सदर तहसील क्षेत्र के भीठा महासिंह, हरियावां, बघौली, पहुंतेरा, टेनी , बिजगवां, नीर, गोनी गोडवा, गोपामऊ के भैंसरी व उनौती में चार बेड का आयुष चिकित्सालय बनाया जाएगा।
What's Your Reaction?











