Hardoi : जिला कारागार का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखने के साथ बंदियों का जाना हाल

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विशेष रूप से कारागार के भोजनालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने बंदियों के लिए तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता को स्वयं चखकर परखा। उन्होंने जेल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि खाने की पौष्टिकता और साफ-सफाई में किसी भी प्रकार

By INA News Desk
May 1, 2026 - 00:27
70 Views
Hardoi : जिला कारागार का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखने के साथ बंदियों का जाना हाल
Hardoi : जिला कारागार का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखने के साथ बंदियों का जाना हाल

जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जेल की विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में सीधा संवाद किया। उन्होंने बंदियों को भरोसा दिया कि उनकी जायज शिकायतों और समस्याओं का समय से समाधान कराया जाएगा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विशेष रूप से कारागार के भोजनालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने बंदियों के लिए तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता को स्वयं चखकर परखा। उन्होंने जेल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि खाने की पौष्टिकता और साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि सभी बंदियों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए और रसोई में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए।वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कारागार के अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद चिकित्सकों से बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि बीमार बंदियों की नियमित और उचित जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई बंदी गंभीर रूप से बीमार होता है, तो उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इस मौके पर जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow