Hardoi : हरदोई में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

बैठक में खराब सड़कों, पुलों और पुलियों की मरम्मत, दुर्घटना वाले इलाकों में विशेष संकेत बोर्ड लगाने, मोटर वाहन कानून तोड़ने पर कार्रवाई करने के आदेश दिए

By INA News Desk
Dec 19, 2025 - 23:40
32 Views
Hardoi : हरदोई में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश
Hardoi : हरदोई में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्तर की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदमों पर खास ध्यान दिया गया। बैठक में खराब सड़कों, पुलों और पुलियों की मरम्मत, दुर्घटना वाले इलाकों में विशेष संकेत बोर्ड लगाने, मोटर वाहन कानून तोड़ने पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। दुर्घटना वाले जगहों और सड़कों के पास तुरंत चिकित्सा मदद और एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के आदेश सीएमओ को दिए।

ब्लैक स्पॉट पर रोशनी लगाने, रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने, खराब और गड्ढों वाली सड़कों की मरम्मत करने, सड़क हादसों के कारणों पर बात हुई और जरूरी आदेश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sitapur : सीतापुर में डीएम ने की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 की तैयारियों की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow