Hardoi : जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 102 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जन सुनवाई के दौरान दो लोगों के राशन कार्ड बनाए गए तथा दो बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई

By INA News Desk
Sep 19, 2025 - 23:44
40 Views
Hardoi : जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 102 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित हो।जन सुनवाई के दौरान दो लोगों के राशन कार्ड बनाए गए तथा दो बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।भूमि संबंधी मामलों में उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करे। उत्तराधिकार के किसी भी मामले को लंबित न रखा जाए। किसान दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow