Hardoi : गोपामऊ में शुरू हुआ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह

अपने संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि घर की गृहिणी यदि स्वस्थ हो तो बच्चे स्वस्थ होते हैं और आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ एवं मजबूत बनती हैं। स्वस्थ परिवा

Sep 19, 2025 - 23:42
48 Views
Hardoi : गोपामऊ में शुरू हुआ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह
गोपामऊ में शुरू हुआ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपामऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष वली मोहम्मद ने फीता काटकर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न स्टलों का निरीक्षण कर विस्तार से जानकारी ली।

अपने संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि घर की गृहिणी यदि स्वस्थ हो तो बच्चे स्वस्थ होते हैं और आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ एवं मजबूत बनती हैं। स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज की नींव है और स्वस्थ समाज से ही विकसित राष्ट्र बनता है। इसी उद्देश्य से 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक बड़े स्वास्थ्य शिविरों तथा रक्तदान शिविरों के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य जांच तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं मुफ्त उपलब्ध हैं। सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में इन स्वास्थ्य शिविरों में आकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। आयुष्मान कार्ड एवं स्वायत्त मेडिकल कॉलेज हरदोई की स्थापना जनपद के सभी लोगों के स्वास्थ्य के बेहतर होने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

यह अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता, एनीमिया जांच और कैंसर स्क्रीनिंग पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर में मनाया जाता है, जो पोषण अभियान को गति देता है।

Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow