Lucknow : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 2025 पर न्याय तक पहुँच को आगे बढ़ाने हेतु विशेष पहल
सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सेवा प्राधिकरण संजय सिंह प्रथम ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 2025 के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (यूपीए
सार-
- विधिक सेवा दिवस" के अवसर पर 08 एवं 09 नवम्बर, 2025 को राष्ट्रीय सम्मेलन
- यूपीएसएलएसए ने आमजन को फोटोग्राफ, पेंटिंग, रेखाचित्र और लघु वीडियो प्रतियोगिता में भाग लेने का आमंत्रण दिया
- प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 03 अक्टूबर 2025 निर्धारित
लखनऊ : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 09 नवम्बर, 2025 को "विधिक सेवा दिवस" के अवसर पर 08 एवं 09 नवम्बर, 2025 को "Strengthening Legal Aid delivery Machanisms" विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सेवा प्राधिकरण संजय सिंह प्रथम ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 2025 के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (यूपीएसएलएसए) ने एक विशेष रचनात्मक पहल शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य “सभी के लिए न्याय: कानूनी सहायता के माध्यम से” विषय पर आमजन को जोड़ना है, ताकि यह दिखाया जा सके कि कानूनी सहायता ने किस प्रकार जीवन और समाज को बदला है।
इस अवसर पर यूपीएसएलएसए ने नागरिकों, विद्यार्थियों, पेशेवरों, कलाकारों, फोटोग्राफरों और फिल्म निर्माताओं सहित आम जनता को आमंत्रित किया है कि वे फोटोग्राफ, पेंटिंग, रेखाचित्र और 1 मिनट तक के लघु वीडियो (MP4/MOV प्रारूप, अधिकतम 100 MB) भेजकर इसमें भाग लें। प्रविष्टियाँ उच्च-रिज़ॉल्यूशन (JPEG/PNG, 300 dpi) में होनी चाहिए।
प्रतियोगिता के लिए सुझाए गए विषयों में महिलाओं के अधिकार, दिव्यांजनों को समानता, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, श्रमिकों व किसानों के जीवन पर कानूनी सहायता का प्रभाव, जनजातीय समुदायों के अधिकार, प्रवासी मजदूरों की आवाज, लोक अदालतें, डिजिटल न्याय और ई-सेवाएं जैसे आयाम शामिल हैं। प्रतिभागी चुनौतियों और सशक्तिकरण दोनों की कहानियों को अपने कार्यों के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
यूपीएसएलएसए ने बताया कि चयनित प्रविष्टियाँ एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल संग्रह का हिस्सा होंगी, जो दर्शाएगा कि न्याय तक पहुँच कैसे जीवन बदलती है। इन्हें यूपीएसएलएसए की प्रदर्शनियों, प्रकाशनों और आधिकारिक संचार में भी प्रदर्शित किया जा सकता है।
प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 03 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ advancingaccesstojustice@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए https://uttarpradesh.nalsa.gov.in वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।
Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार
What's Your Reaction?











