Hardoi : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने स्वच्छता अभियान के महत्व पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भलाई के लिए जरू

Sep 19, 2025 - 23:46
 0  27
Hardoi : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

हरदोई के शाहाबाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नसरीन बानो और कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की देखभाल करना है।

कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने स्वच्छता अभियान के महत्व पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भलाई के लिए जरूरी है। उन्होंने सभी को स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ समाज की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। स्वच्छोत्सव के तहत इस शिविर में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए कैंप लगाया गया, जिसमें चिकित्सा सेवाएं दी गईं। साथ ही, सफाई किट का वितरण भी किया गया।शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मी कांत त्रिपाठी ने किया। त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि समाज को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में सफाई कर्मचारियों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण के बिना आसपास की सफाई संभव नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर आप और आपके परिवार के लिए आयोजित किया गया है। आपका स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवार की खुशहाली हमारी प्राथमिकता है। शिविर में चिकित्सा सुविधाओं के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर श्याम जी गुप्ता द्वारा परामर्श और उपचार की व्यवस्था की गई। सफाई कर्मचारियों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस अवसर पर इकबाल, वहीद खां, फजील खां तथा कई सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

Also Click : Sitapur : मजदूरी करने गए कर्नाटक दो चचेरे भाइयों के गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow