Hardoi : विवेकानंद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम-एसपी ने की बात, विद्यालय मर्जर, बाढ़ तैयारियों और हर घर तिरंगा पर चर्चा

हर घर तिरंगा अभियान पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। उर्वरक की उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर खाद पर्याप्त मा

By INA News Desk
Aug 4, 2025 - 20:59
50 Views
Hardoi : विवेकानंद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम-एसपी ने की बात, विद्यालय मर्जर, बाढ़ तैयारियों और हर घर तिरंगा पर चर्चा
विवेकानंद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम-एसपी ने की बात

हरदोई : विवेकानंद सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन का पक्ष रखा। जिलाधिकारी ने विद्यालय मर्जर पर स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की सहमति से ही होगी।अब तक 93 स्कूलों से सहमति मिल चुकी है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने बताया कि जिले की कोई नदी अभी चेतावनी स्तर पर नहीं है, लेकिन सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।हर घर तिरंगा अभियान पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की। उर्वरक की उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर खाद पर्याप्त मात्र में उपलब्ध है। हाल ही में लगाए गए आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र शिविरों से 13,000 से अधिक आधार कार्ड और 5,000 से ज्यादा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने ड्रोन पंजीकरण पर जोर देते हुए कहा कि सभी निजी ड्रोन मालिकों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है, अन्यथा असु again होगी। प्रेस वार्ता में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : अग्रवाल धर्मशाला में श्री विनायक समिति का 26वां गणेश उत्सव शुरू, 27 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक होगा भव्य उत्सव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow