Hardoi : संडीला में पहली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, भाजपा नगर अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

यात्रा भुईं माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मेहंदी घाट तक पहुंचेगी। 21 जुलाई 2025 को कांवड़ यात्री मेहंदी घाट से पवित्र गंगा जल लेकर वापस संडीला हो

By INA News Desk
Jul 20, 2025 - 21:55
73 Views
Hardoi : संडीला में पहली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, भाजपा नगर अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
संडीला में पहली तूफानी डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ

Report : मुकेश सिंह

संडीला : नगर में प्रथम तूफानी डाक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष रमन नितीश जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह यात्रा भुईं माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मेहंदी घाट तक पहुंचेगी। 21 जुलाई 2025 को कांवड़ यात्री मेहंदी घाट से पवित्र गंगा जल लेकर वापस संडीला होते हुए देव देवेश्वर शिव मंदिर नैमिषारण्य के लिए प्रस्थान करेंगे।इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर कांवड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष पवन कश्यप, विक्रांत विश्वकर्मा, दीपक कश्यप, गोपाल अर्कवंशी, मदन कश्यप सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर जल, फल एवं चिकित्सा सेवा के स्टॉल लगाकर यात्रियों का स्वागत किया।

Also Click : Sambhal : सपा ने कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक लगाई थी. सपा की कांबड़ विरोधी बयानबाजी का बीजेपी को लाभ मिलेगा- मंत्री धर्मवीर प्रजापति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow