Sambhal : सपा ने कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक लगाई थी. सपा की कांबड़ विरोधी बयानबाजी का बीजेपी को लाभ मिलेगा- मंत्री धर्मवीर प्रजापति

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा पर उन्होंने श्रावण मास को भगवान भोलेनाथ का महीना बताया.उन्होंने कहा कि लाखों कांवड़ यात्री आस्था के सैलाब

By INA News Desk
Jul 20, 2025 - 21:52
62 Views
Sambhal : सपा ने कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक लगाई थी. सपा की कांबड़ विरोधी बयानबाजी का बीजेपी को लाभ मिलेगा- मंत्री धर्मवीर प्रजापति
संभल के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति

संभल के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बढ़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है श्रावण मास भगवान भोले नाथ का पर्व है आस्था के संगम में लाखों को कांबड़ यात्री भगवान पर जल चढ़ा कर आशीर्वीद लेते हैं यही लोग हमें विधायक सांसद और सरकार बनाते हैं उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है.यही सुरक्षा सरकार कर रही है. संभल के गांव हरगोविंदपुर में बोलेरो दुर्घटना पीड़ितों से मिलने को प्रभारी मंत्री वहां पहुंचे थे उन्होंने कहा कि पीड़ितों की अधिकतम मदद को जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है.वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा पर उन्होंने श्रावण मास को भगवान भोलेनाथ का महीना बताया.उन्होंने कहा कि लाखों कांवड़ यात्री आस्था के सैलाब में भोलेनाथ को जल चढ़ा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. यही कांवड़ यात्री विधायक सांसद एवं सरकार बनाते हैं जिनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है सरकार वही सुरक्षा कर रही है. समाजवादी पार्टी पर कांवड़ यात्रियों एवं कांवड़ यात्रा पर विरोधी बयानबाजी पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सपा ने कांवड़ यात्रा में डीजे पर रोक लगाई थी. सपा की कांबड़ विरोधी बयानबाजी का बीजेपी को लाभ मिलेगा.

Also Click : Hardoi : हरियाली तीज का भव्य आयोजन, कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने प्रगति नगर में बिखेरी सावन की रौनक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow