Hardoi : विश्व हिन्दू परिषद के सेवा विभाग के माध्यम से शुरू हुआ निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र

जिला मंत्री गौरव ने बताया आज विश्व हिंदू परिषद के द्वारा यह नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हमारी

By INA News Desk
Sep 3, 2025 - 00:20
1,689 Views
Hardoi : विश्व हिन्दू परिषद के सेवा विभाग के माध्यम से शुरू हुआ निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र
विश्व हिन्दू परिषद के सेवा विभाग के माध्यम से शुरू हुआ निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र

हरदोई : जिले के बावन में विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के माध्यम से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ। जिला उपाध्यक्षा दीदी कुसुमलता गुप्ता ने फीता काटकर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया। जिला मंत्री गौरव ने बताया आज विश्व हिंदू परिषद के द्वारा यह नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हमारी माताओ बहनो को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आने वाले समय में विश्व हिंदू परिषद् के माध्यम से सभी प्रखंडों में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना है।ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाएं जो कि आर्थिक तंगी के वजह से इसे नहीं सिख पाती हैं। उन्हें सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का लाभ मिलेगा और वे सभी स्वावलंबी बनेंगी। प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से बहन , बेटिया आत्मनिर्भर भी बनेगी कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी जिला कार्याध्यक्ष मोहित जिलासहमंत्री राहुल दीक्षित जिला प्रचार प्रमुख अक्षतानन्द मनु ,जिला सेवा प्रमुख कमलेश जी व बावन प्रखण्ड के कार्यकर्त्ता बंधु व बहने उपस्थित रही।

Also Click : Hardoi : परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएः-जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow