Hardoi : परीक्षा देने जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में हरदोई रेफर

ज्ञानदीप उछलकर रोड पर जा गिरा. घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से ज्ञानदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ज्ञानदीप को

Sep 3, 2025 - 11:38
124 Views
Hardoi : परीक्षा देने जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में हरदोई रेफर
परीक्षा देने जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में हरदोई रेफर

Report : अभिषेक त्रिवेदी

सांडी : ट्रिपल सी की परीक्षा हरदोई देने जा रहे छात्र को दूध लदी पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान दीप पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम कडेरिया थाना अरवल ट्रिपल सी की परीक्षा देने हरदोई जा रहा था तभी बरंडारी मोड पर तेज रफ्तार दूध लदी पिकअप द्वारा ज्ञानदीप की बाइक में टक्कर मार दी गई जिससे ज्ञानदीप उछलकर रोड पर जा गिरा. घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से ज्ञानदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ज्ञानदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पिकअप बाइक में टक्कर मार कर मौके से फरार हो गई. थानाध्यक्ष सांडी राकेश यादव ने बताया की प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Also Click : Hardoi : अधिकारी अपने गोद लिये गये विद्यालयों को सवांरेः-जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow