हरदोई के हरिवंशापुर में किसान ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में छाया मातम

हरदोई के हरिवंशापुर गांव में किसान प्रेम सागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

By INA News Desk
Jul 24, 2026 - 21:27
28 Views
हरदोई के हरिवंशापुर में किसान ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में छाया मातम

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई जिले स्थित हरिवंशापुर गांव में एक किसान द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेने की दुखद घटना सामने आई है। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रेम सागर उर्फ प्रेमी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम सागर सुबह से अपने खेत में सामान्य दिनों की भांति कृषि कार्य में लगे हुए थे। परिजनों या ग्रामीणों को किसी अनहोनी का तनिक भी अंदेशा नहीं था। दोपहर के समय जैसे ही उनके द्वारा फांसी लगाए जाने का समाचार परिजनों तक पहुँचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियाँ शामिल हैं।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जाँच कर रही है।

Also Click : यूपी के 24 हजार से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण: योगी सरकार ने बनाई 9.85 करोड़ रुपये की कार्ययोजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow