Inner Wheel Club Hardoi: सिलाई सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं, हरदोई में 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. द्वारा अध्यक्ष सोनिया मिश्रा के नेतृत्व में 7 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर
Hardoi: इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. द्वारा अध्यक्ष सोनिया मिश्रा के नेतृत्व में 7 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर तूलिका कला संस्थान, निकट महाराज सिंह पार्क, हरदोई में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को सिलाई एवं अन्य उपयोगी हस्तकौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है।
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट चित्रा बाजपेयी द्वारा सिलाई मशीन चलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कौशल सीखने के लिए उन्हें प्रेरित किया। शिविर में प्रशिक्षक विनिता पांडे द्वारा प्रतिभागियों को सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण को सुगम बनाने के लिए क्लब द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को सिलाई की आवश्यक सामग्री, जिसमें कैंची, सुई, धागा एवं कपड़ा शामिल हैं, प्रदान की गई। साथ ही क्लब द्वारा एक सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराई गई।
क्लब अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को उपयोगी कौशल सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर सभी प्रतिभागियों को इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई D.O.D. की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर CGR सुप्रिया सेठ, ZPC एवं एडिटर राखी द्विवेदी, ISO नीलम सिंह, ट्रेजरर सोहिनी दीक्षित, अंजू पांडे एवं अनिता मिश्रा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Also Click : एडवोकेट रीना एन सिंह पहुंचीं चुनाव आयोग, सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
What's Your Reaction?







