Hardoi : शाहाबाद में जय भोले सेवा समिति द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने शुभारंभ किया

प्रेमावती वर्मा ने मौजूद रोगियों को जागरूक करते हुए कहा कि 'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया' के मंत्र से काम करने वाली जय भोले सेवा समिति आर्थिक रूप से कमजोर, वृ

By INA News Desk
Jan 11, 2026 - 22:40
28 Views
Hardoi : शाहाबाद में जय भोले सेवा समिति द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने शुभारंभ किया
Hardoi : शाहाबाद में जय भोले सेवा समिति द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने शुभारंभ किया

हरदोई जिले के शाहाबाद में जय भोले सेवा समिति ने 'मेरा भारत मेरा स्वाभिमान' अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने माँ संकटा देवी मंदिर परिसर में फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में नेत्र चिकित्सकों ने नेत्र विकार से पीड़ित लगभग 150 से अधिक रोगियों की जांच की। जांच के बाद कुल 60 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।प्रेमावती वर्मा ने मौजूद रोगियों को जागरूक करते हुए कहा कि 'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया' के मंत्र से काम करने वाली जय भोले सेवा समिति आर्थिक रूप से कमजोर, वृद्ध और निराश्रित नेत्र रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर चिकित्सा सेवाओं का लाभ लें।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी वृंदानन्द महाराज, समिति प्रवक्ता रामसिंह राठौर, जिला पंचायत सदस्य सचिन मिश्रा, एस एस एन जनकल्याण समिति के संस्थापक और कोषाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद कुमार सिंह, एडवोकेट हिमांशू सिंह, कमलेश मिश्रा, शिवपूजन राठौर 'राघव', प्रियंमवदा, विकास कुमार, गोविंद त्रिवेदी, निशी, अवंतिका तिवारी, पूजा गुप्ता, वंदना गुप्ता, इकबाल, आशीष गुप्ता, लालाराम दीक्षित सहित चिकित्सकीय दल और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : संडीला में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow