Hardoi : हरदोई जनपद न्यायालय में साइबर क्राइम पर विधिक जागरूकता शिविर
चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता फैलाने और उच्च न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश के संबंध में जानकारी
हरदोई के जनपद न्यायालय के सभागार में साइबर क्राइम विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत किया गया।
चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता फैलाने और उच्च न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश के संबंध में जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम हुआ।
सीओ प्रभा पटेल ने अधिवक्ताओं को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पहले खुद जागरूक होना जरूरी है और आसपास के लोगों को भी साइबर क्राइम से बचाव के बारे में बताना चाहिए। अधिवक्ता आदर्श पांडेय ने उच्च न्यायालय के आदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और साइबर क्राइम हरदोई की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं और लोगों को साइबर अपराधों से बचाव और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था।
Also Click : Hardoi : सेंट थेरेसा स्कूल में क्रिसमस मेले की जगमगाहट, सांसद अशोक रावत ने किया शुभारंभ
What's Your Reaction?









