Hardoi : जीएसटी दिवस पर मारुति सुजुकी विक्टोरिस कार का अनावरण, बतौर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी हुए शामिल
कॉन्सेप्ट ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण सिंह ने बताया कि विक्टोरिस की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये है। यह कार 10 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इसकी माइलेज 28.
हरदोई : कॉन्सेप्ट कार्स एरीना शोरूम में जीएसटी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएसटी उपायुक्त हरि दुबे ने किया।
इसी मौके पर मारुति सुजुकी की नई कार विक्टोरिस का भव्य अनावरण हुआ। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी रहे। कॉन्सेप्ट ग्रुप के डायरेक्टर सजीव अग्रवाल, सीईओ यशवर्धन अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर सूर्यवर्धन अग्रवाल सहित समूह के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कॉन्सेप्ट ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण सिंह ने बताया कि विक्टोरिस की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये है। यह कार 10 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इसकी माइलेज 28.65 किलोमीटर प्रति लीटर तक है।
उन्होंने कहा कि विक्टोरिस में आधुनिक अंडरबॉडी सीएनजी सिस्टम, पेट्रोल-सीएनजी और मजबूत हाइब्रिड विकल्प दिए गए हैं। इसके अलावा डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, एडीएएस लेवल 2 तकनीक, पैनोरमिक सनरूफ और इन्फिनिटी बाय हार्मन स्पीकर्स जैसी उच्च सुविधाएं उपलब्ध हैं।
नई जीएसटी दरों के प्रभाव से 22 सितंबर 2025 से छोटी कारों पर कर कम हो गया है। इससे विक्टोरिस जैसे मॉडल ग्राहकों के लिए और सस्ते हो गए हैं। यह बदलाव नवरात्रि से ठीक पहले लागू हुआ, जिससे उत्सव की खरीदारी में आसानी हुई।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, यात्रियों को मिलेगी तेज रफ्तार
What's Your Reaction?











