हरदोई: विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने निर्मित गौ संरक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया
उन्होंने ग्राम दुलारपुर के मजरा औहदपुर में आयोजित रामलीला मंचन में तथा ग्राम शेखपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भक्ति रस का पान किया। विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने क्षेत्रीय लोगों से बात कर उन...
By INA News Hardoi.
सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने विधानसभा क्षेत्र के बाबन विकास खण्ड के ग्राम महरेपुर में ग्राम निधि से निर्मित गौ संरक्षण केंद्र का शुभारम्भ फीता काटकर किया।
इसके अलावा उन्होंने ग्राम दुलारपुर के मजरा औहदपुर में आयोजित रामलीला मंचन में तथा ग्राम शेखपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भक्ति रस का पान किया।
विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने क्षेत्रीय लोगों से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरान उनके साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह के अलावा कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











