Hardoi : नघेटा रोड पर लिटिल मिलेनियम स्कूल की नई शाखा का शुभारंभ
लिटिल मिलेनियम स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और पूर्व डीजीसी सिविल अविनाश चंद्र गुप्त ने नितिन अग्रवाल और प्रेमावती वर्मा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह प्र
हरदोई के नघेटा रोड पर बाबूलाल गुप्त मोंटेसरी स्कूल परिसर में लिटिल मिलेनियम स्कूल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई। उद्घाटन से पहले दोनों अतिथियों ने प्रकाश चंद्र गुप्त एडवोकेट "सत्तू बाबू" की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
लिटिल मिलेनियम स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर और पूर्व डीजीसी सिविल अविनाश चंद्र गुप्त ने नितिन अग्रवाल और प्रेमावती वर्मा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए। नितिन अग्रवाल ने कहा कि यह स्कूल बच्चों के लिए शुरुआती शिक्षा का मजबूत आधार बनेगा। यहां बच्चे अभिभावकों से अलग रहकर अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामाजिक व्यवहार सीखेंगे। ऐसे प्री-स्कूल बच्चों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रेमावती वर्मा ने कहा कि बाबूलाल गुप्त मोंटेसरी स्कूल की तरह लिटिल मिलेनियम स्कूल भी शिक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएगा और बच्चों में अच्छे संस्कार व आदतें विकसित करेगा। शिक्षाविद तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि आधुनिक समय में ऐसे प्री-स्कूल बच्चे को स्कूल के माहौल के लिए तैयार करने में मदद करते हैं।
इस मौके पर राकेश अग्रवाल, राजीव मोहन अवस्थी, पंकज अवस्थी, गौरव भदौरिया, सुरेश चंद्र अवस्थी, श्रवण मिश्र राही, वेद प्रकाश गुप्ता, गंगा शरण गुप्ता, गोपाल द्विवेदी और बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी ने स्कूल की प्रशंसा की और कहा कि यह शिक्षा और संस्कार के लिए जाना जाएगा। स्कूल के प्रबंधक अभिनव गुप्ता और तन्मय गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी वर्षा शर्मा ने किया। प्रिंसिपल विवेक कुमार दीक्षित, शिक्षिका ज्योति शुक्ला, अस्मिता कुमारी, प्रियांशी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार
What's Your Reaction?









