Hardoi News: गाली- गलौज व जान से मारने की धमकी देने में 2 गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

थाना कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 306/25 धारा 3(5)/ 109(1)/ 352/351(3) बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धा....

May 5, 2025 - 22:11
May 5, 2025 - 22:11
 0  34
Hardoi News: गाली- गलौज व जान से मारने की धमकी देने में 2 गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

By INA News Hardoi.

बीते शनिवार रामश्री पत्नी सुनील कुमार निवासी ग्राम गुरुगुज्जा थाना को0 शहर जनपद हरदोई द्वारा कोतवाली शहर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र जे0जे0 राम निवासी ग्राम गुरुगुज्जा थाना को0 शहर जनपद हरदोई, अंकित पुत्र सुशील निवासी बिलग्राम चुंगी थाना को0 शहर जनपद हरदोई व चार अन्य साथियों द्वारा रामश्री के पुत्र के साथ गाली- गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई तथा अभियुक्त जितेन्द्र उपरोक्त द्वारा तंमचे से फायर किया गया।

Also Click: Hardoi News: हरदोई में पुलिस की ताबड़तोड़ एक्शन- 17 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 306/25 धारा 3(5)/ 109(1)/ 352/351(3) बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी। 

कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त अंकित पुत्र सुशील निवासी बिलग्राम चुंगी थाना को0 शहर जनपद हरदोई, जितेन्द्र पुत्र जे0जे0 राम निवासी ग्राम गुरुगुज्जा थाना को0 शहर जनपद हरदोई को एक अवैध तंमचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow