Hardoi News: सफाई कर्मचारी द्वारा पैसे चोरी करने की घटना असत्य पायी गयी, हरदोई पुलिस ने खुलासा किया

हॉस्पिटल संचालक द्वारा जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो कैमरे का रुख सफाई कर्मचारी रोहित के द्वारा झाडू के माध्यम से परिवर्तित करते हुये दिखाई दे रहा है। हॉस्पिटल संचालक को....

May 5, 2025 - 22:14
 0  38
Hardoi News: सफाई कर्मचारी द्वारा पैसे चोरी करने की घटना असत्य पायी गयी, हरदोई पुलिस ने खुलासा किया

By INA News Hardoi.

थाना टडियावां क्षेत्र से सम्बन्धित कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबर के सम्बन्ध में जांच उपरान्त ज्ञात हुआ कि रंजना हॉस्पिटल मे रोहित पुत्र राजेन्द्र निवासी टड़ियावां जो सफाईकर्मी के रुप मे तैनात है तथा इसके द्वारा प्रतिदिन हॉस्पिटल की साफ सफाई की जाती है।

हॉस्पिटल संचालक द्वारा जब CCTV फुटेज देखा तो कैमरे का रुख सफाई कर्मचारी रोहित के द्वारा झाडू के माध्यम से परिवर्तित करते हुये दिखाई दे रहा है। हॉस्पिटल संचालक को आशंका हुई कि सफाई कर्मचारी रोहित उपरोक्त द्वारा कैमरे का रुख परिवर्तित करने के पश्चात किसी घटना को अंजाम दिया गया है।

Also Click: Hardoi News: गाली- गलौज व जान से मारने की धमकी देने में 2 गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

जब हॉस्पिटल संचालक द्वारा अपने काउन्टर मे रखे पैसों को देखा तो उसमे रखे 40,000 रु० मौजूद नही थे । इसी को लेकर संचालक द्वारा सफाईकर्मी पर चोरी करने की आशंका व्यक्त की गई थी।

हॉस्पिटल में मेडिकल की दवाईयों का रख-रखाव व बिक्री का हिसाब रखने वाली स्टॉफ नर्स नरगिस पुत्री फारुख निवासी शमसापुर थाना कछौना हरदोई, जो NEET की परीक्षा देने गयी थी। नरगिस द्वारा वापस आने पर बताया कि मैने पैसे सुरक्षित दूसरी जगह रख दिये हैं, जो सुरक्षित है। सफाई कर्मी पर लगाये गये रुपये चोरी के आरोप पूर्णतः असत्य एवं निराधार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow