Hardoi News: पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाशों को धरा, एक को गोली लगी, लुटे हुए आभूषण सहित हथियार बरामद किए
राम बहादुर सिंह पुत्र स्व0 अर्जुन सिंह निवासी ग्राम थानगांव थाना संडीला जनपद हरदोई की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/25 धारा 309 / 331 (7) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्ष....
By INA News Hardoi.
थाना संडीला और बेनीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए आभूषण, अवैध हथियार और एक कार बरामद की है। 27 मार्च को समय करीब प्रातः 03.00 बजे थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत ग्राम थानगांव में अज्ञात बदमाश लूट करने के उद्देश्य से संपत्ति देवी पत्नी अरुणेश के घर में घुसे थे जहां आहट होने पर संपत्ति देवी व उनकी पुत्री वंदना नींद से जाग गये। जिसके उपरांत अज्ञात बदमाश उनके साथ मारपीट कर घर में रखे बक्शे से कुछ आभूषण ले गए। उपरोक्त दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरदोई भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा घायल संपत्ति देवी उपरोक्त को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार हेतु किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया एवं घायल वंदना उपरोक्त को हल्की चोट आई है जिनकी चिकित्सकों द्वारा वर्तमान स्थिति सामान्य बतायी गयी है।
राम बहादुर सिंह पुत्र स्व0 अर्जुन सिंह निवासी ग्राम थानगांव थाना संडीला जनपद हरदोई की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/25 धारा 309 / 331 (7) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद में अपराध की रोकथाम, चोरी / नकबजनी / लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना संडीला द्वारा उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे थे।
इसी क्रम में थाना बेनीगंज व थाना संडीला की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संडीला-बेनीगंज मार्ग पर बरुआ मोड के निकट संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तत्समय एक वैगनआर कार में सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिन्हे संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार व्यक्तियों द्वारा बरुआ गांव की तरफ कार को मोडकर भागने का प्रयास किया गया। इसी दौरान भागते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गयी। जिसमें से दो बदमाश कार से निकलकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमें अभियुक्त मो0 वकील अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी दानपुरवा जहांगीरावाद थाना सदरपुर जनपद सीतापुर गोली लगने से घायल हो गया।
जिसे मौके से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा दूसरे बदमाश पिंकू पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम सकरन थाना सकरन जनपद सीतापुर को पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग करके गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गये आभूषण व 02 अदद तमंचे .315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद वैगनआर कार (UP 32 PK 4095) बरामद की गई। घायल अभियुक्त मो0 वकील अहमद उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी कोथावा ले जाया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना संडीला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थानगांव में एक महिला व उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर कुछ आभूषण लूट कर ले जाने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना संडीला पर मु0अ0सं0 111/25 धारा 309 / 331 (7) बीएनएस पंजीकृत है। दिनांक 26/ 27.03.2025 की रात्रि में थाना बेनीगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोबरहा में एक घर में चोरी की घटना की थी जिसके सम्बन्ध में थाना बेनीगंज पर मु0अ0सं0 117/25 धारा 305 (a) / 331(2) बीएनएस पंजीकृत है। इसमें से अभियुक्त पिंकू पर 3 और अभियुक्त वकील पर पहले से दो मुकदमें दर्ज हैं।
What's Your Reaction?











