Mussoorie News: गंगोत्री रावल हरीश सेमवाल मसूरी पहुंचे, पालिका अध्यक्ष से की मुलाकात। 

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चारधाम यात्रा के संबंध में अलग से व्यवस्थित ढांचा बनाये जाने को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ओर जिलाधिकारी....

Mar 29, 2025 - 13:06
61 Views
Mussoorie News: गंगोत्री रावल हरीश सेमवाल मसूरी पहुंचे, पालिका अध्यक्ष से की मुलाकात। 

रिपोर्टर सुनील सोनकर

गंगोत्री धाम में श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने नगर पालिका परिषद में पहुंचकर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को गंगोत्री धाम आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष से मसूरी के विकास ओर जन सुविधाओं को बेहतर किये जाने के लिये कार्य करने के लिये कहा।  

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चारधाम यात्रा के संबंध में अलग से व्यवस्थित ढांचा बनाये जाने को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ओर जिलाधिकारी को  कई बार ज्ञापन दिया हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन को प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है परन्तु देखा गया है रजिस्ट्रेशन के नाम पर यात्रियों को बार बार परेशान किया जाता है।

Also Read- Uttarakhand News: ब्लॉक के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने को एसडीएम को दिया ज्ञापन।

यात्रा के दौरान अलग अलग स्थानों पर यात्रियों को रोका टोका न जाये। क्योंकि इससे चार धाम की यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होने बताया कि गौमुख के दर्शन करने की हर व्यक्ति की इच्छा  होती ऐसे में सभी लोगों को गौमुख जाने दिया जाना चाहिए उन्होने कहा कि  सरकार और वन विभाग द्वारा 150 व्यक्ति और 15 घोड़े प्रतिदिन जाने की अनुमति प्रदान की गई । जिसको बढाये जाने को लेकर उनके द्वारा मुख्यमंत्री से मांग की गई है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow