Uttarakhand News: ब्लॉक के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने को एसडीएम को दिया ज्ञापन। 

अराज सिंह सिद्धू ने बताया ब्लॉक के सामने स्थित अंग्रेजी शराबदा की बाजपुर न0-02 दुकान/ठेका जिसको लाल बहादुर सिंह व हेमा संचालित...

By INA News Desk
Mar 26, 2025 - 15:35
55 Views
Uttarakhand News: ब्लॉक के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने को एसडीएम को दिया ज्ञापन। 

रिपोर्टर आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: नैनीताल रोड ब्लॉक के सामने स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान/ठेका को बन्द कराने को लेकर कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अराज सिंह सिद्धू के नेतृत्व में एसडीएम डॉ अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही करने की मांग की।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अराज सिंह सिद्धू ने बताया ब्लॉक के सामने स्थित अंग्रेजी शराबदा की बाजपुर न0-02 दुकान/ठेका जिसको लाल बहादुर सिंह व हेमा संचालित कर रहे है।जिनके द्वारा नाबालिग बच्चो व स्कूल जाते बच्चो को दारू बेची जा रही है।और बच्चे दारू पीकर स्कूल आदि नहीं जा रहे है और चोरी चकारी में लिप्त हो रहे है।

Also Read- Ballia News: प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा, सुशासन देकर जनता का भरोसा जीता है- मंत्री दयाशंकर मिश्र

जिसके चलते बच्चो का भविष्य खराब हो रहा है तथा आसपास के व्यक्ति व औरते भी काफी परेशान हो रही है। यदि तत्काल 30 मार्च तक बाजपुर न०- 02 शराब की दुकान  उक्त स्थान से नहीं हटाई जाती है तो धरना प्रर्दशन किया जायेगा और सारे सबूत मा० न्यायालय में पेश किये जायेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement