Ballia News: प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा, सुशासन देकर जनता का भरोसा जीता है- मंत्री दयाशंकर मिश्र

योगी सरकार के 8 साल और केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूरे होने पर बलिया पहुंचे योगी सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयाल ...

Mar 26, 2025 - 15:25
54 Views
Ballia News: प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा, सुशासन देकर जनता का भरोसा जीता है- मंत्री दयाशंकर मिश्र
दयाशंकर मिश्र उर्फ दयाल आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।

Report- S.Asif Hussain zaidi

  • अखिलेश यादव जनता की निगाहों से गिरे और फेल रहे, नहीं तो उनको दोबारा सत्ता मिलती, सत्ता छीनी नहीं जनता के भरोसे से जीती जाती है।
  • मायावती कोसों दूर हो चुकी है मायावती को जनता ने मौका दिया था तब उनकी सरकार के समय  घूसखोरी भ्रष्टाचार से जनता का भरोसा उठ गया।
  • आज व्यापारी और गहनों से नदी मां बहने एक खौफ होकर कहीं आती जाती है

बलिया। खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां योगी सरकार के 8 साल और केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूरे होने पर बलिया पहुंचे योगी सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयाल ने सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि सेवा,सुरक्षा, और सुशासन की नीति के कारण ही प्रदेश सरकार के 8 और केंद्र सरकार के 10 वर्ष सफलता पूर्वक जनता का भरोसा जीतकर पूरा किया है।

इस मौके पत्रकारों से बातचीत के दौरान बलिया में युवती के बंधे हाथ पेड़ पर लटकी हुई लाश की घटना का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिए सरकार  पर तंज करते  करते हुए कहा कि सरकार के हाथ बंधे हुए  है। तो मंत्री श्री मिश्र ने कहा कि घटना की जांच चल रही है दोषी कोई भी हो बख्शानहीं जाएगा।

Also Read- योगी सरकार- 8 साल बेमिसाल- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना ने 8 वर्षों में बदली लाखों छात्रों की तकदीर।

योगी सरकार के मंत्री दयाल मिश्रा ने पलट वार करते हुए अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि उनका काम घर बैठकर सिर्फ ट्वीट करना है इतने बड़े कुंभ के आयोजन पर किसने सराहना ना कि हो विपक्ष के पास कुछ रह नहीं गया सिर्फ सरकार की कमियां ढूंढ रहे हैं।

दयाल मिश्र ने कहा कि जिसने कुंभ को नहीं छोड़ा भगवान राम के मंदिर को नहीं छोड़ा बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर को नहीं छोड़ा चित्रकूट में कुछ हो रहा है तो वह कभी किसी बात पर उसकी सराहना नहीं कर सकते शिवाय इसके कि सिर्फ आलोचना करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow