Hardoi News: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा सहित चोरी का सामान बरामद। 

थाना पुलिस को तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा तथा चोरी का सामान...

By INA News Desk
Mar 29, 2025 - 13:18
37 Views
Hardoi News: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा सहित चोरी का सामान बरामद। 

बिलग्राम / हरदोई। थाना पुलिस को तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा तथा चोरी का सामान बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा मुखबिर के माध्यम से जाल फैला कर चोरों का पता लगाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि फहीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला कासूपेट थाना बिलग्राम, मोहित पुत्र बालक राम निवासी बेहरूपुर राबी थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद एवं राजेश कुमार झिगावन निवासी नटपुरवा थाना बिलग्राम को घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा तथा चोरी के सामान कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस द्वारा दबिश देकर सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Also Read- Hardoi News: पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाशों को धरा, एक को गोली लगी, लुटे हुए आभूषण सहित हथियार बरामद किए

पूछताछ में इन लोगों द्वारा कुछ दिन पूर्व अजंता बुद्ध विहार थाना बिलग्राम के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रधान निरीक्षक राकेश कुमार ,उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय तोमर, कांस्टेबल रिजवान एवं कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow