Hardoi News: 11 साल पूर्व फायर कर घायल करने के मामले में 3 को 7-7 साल की सजा

स्थानीय पुलिस मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में सशक्त प्रभावी पैरवी की गई एवं अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप बुधवार को न्यायालय ADJ-04 जन...

Apr 9, 2025 - 23:21
 0  78
Hardoi News: 11 साल पूर्व फायर कर घायल करने के मामले में 3 को 7-7 साल की सजा

By INA News Hardoi.

करीब 11 साल पहले एक व्यक्ति पर फायर करने के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को 7-7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दिनांक 12.05.2014 को महिला द्वारा थाना मल्लावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त अमर सिंह, रामचन्द्र, विनीत निवासीगण थाना मझिया थाना मल्लावां जनपद हरदोई द्वारा महिला के पति पर फायर कर घायल कर दिया गया।

इस संबंध में थाना मल्लावां पर मु0अ0सं0 339A/14 धारा 147/148/149/307 भादवि0 पंजीकृत किया गया। विवेचना उपरान्त आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।

Also Read: Lucknow News: बैठक में निगम के रिक्त पदों को शीघ्र भरने व Facility Management Service (FMS) के नवीन क्षेत्र में कार्य विस्तार पर चर्चा

इस अभियोग में स्थानीय पुलिस मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में सशक्त प्रभावी पैरवी की गई एवं अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप बुधवार को न्यायालय ADJ-04 जनपद हरदोई द्वारा मुकदमा उपरोक्त में धारा 147/148/149/307 भादवि0 के तहत आरोपी अभियुक्तगण अमर सिंह, रामचन्द्र व विनीत सर्वनिवासी थाना मझिया थाना मल्लावां जनपद हरदोई को 07 वर्ष कारावास व 05- 05 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow