Hardoi News: 3 वर्ष और इससे अधिक की अवधि पूरी कर चुके 60 ARP को मूल विद्यालय में वापस भेजा गया
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा 15 जनवरी 2025 शासनादेश स0-68-5099 / 143 / 2024 अनुभाग-5 दिनांक 10 अक्टूबर 2024 तथा शासनादेश संख्या 902 / 68-5...
By INA News Hardoi.
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय द्वारा 15 जनवरी 2025 शासनादेश स0-68-5099 / 143 / 2024 अनुभाग-5 दिनांक 10 अक्टूबर 2024 तथा शासनादेश संख्या 902 / 68-5-2019 बेसिक शिक्षा अनुभाग-5 दिनांक 22 अक्टूबर, 2019 के क्रम में जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में कार्यरत 03 वर्ष अथवा 03 वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूर्ण कर चुके 60 ARP का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है।
लिस्ट यहां देखें-
एक पत्र जारी करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि समस्त 60 ए0आर0पी0 को 31 मार्च को जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा हरदोई से कार्यमुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है कि अपने पास हस्तगत विकासखण्ड के समस्त अभिलेख, सामान, धन इत्यादि, यदि कोई हो, सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को हस्तगत कराते हुए 01 अप्रैल को मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।
सम्बन्धित प्र०अ० तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित कार्यभार ग्रहण आख्या 02 अप्रैल को सायं 05:00 बजे तक जिला परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इसमें ARP अहिरोरी से 3, बावन से 4, बेहन्दर से 3, भरावन से 4, भरखनी से 3, बिलग्राम 4, हरियावां से 3, हरपालपुर से 1, कछौना से 5, कोथावां से 4, माधौगंज से 2, मल्लावां से 3, पिहानी से 3, सांडी से 2, संडीला से 5, शाहाबाद से 1, सुरसा से 3, टड़ियावां से 4 तथा टोंडरपुर से 3 शिक्षक शामिल हैं।
What's Your Reaction?











