Hardoi News: CM के आगमन से पूर्व SP ने गहन निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को चाक चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए और कहा कि कार्यक्रम से पहले सुरक्षा, साफ़-सफाई आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। बता दें कि इससे पहले डीएम के साथ भी एसपी ने संयुक्त...
By INA News Hardoi.
हरदोई: बिलग्राम क्षेत्र में स्थित रूईयागढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासन द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार को भी SP नीरज कुमार जादौन ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण तथा निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को चाक चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए और कहा कि कार्यक्रम से पहले सुरक्षा, साफ़-सफाई आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। बता दें कि इससे पहले डीएम के साथ भी SP ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल व इसके आसपास के इलाके का निरीक्षण गहनता से किया था।
जिलाधिकारी ने एसडीएम बिलग्राम पूनम भास्कर को सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने क्षेत्र की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया।
स्थल के आसपास की झाड़ियों की सफाई और सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता पर करने को कहा था।
इसके अलावा डीएम ने राजा नरपत सिंह स्मारक समिति के सदस्यों से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की थी और उन्होंने समिति को प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया भी दिया था।
What's Your Reaction?











