Hardoi News: भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस पर कस्बे में निकाली गई बाइक रैली

भाजपा कार्यकर्ताओं की बाइक रैली में युवा पूरे उत्साह के साथ संडीला नगर का भ्रमण कर भाजपा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। संचित अग्रवाल ने कहा हमारी पार्टी भाजपा का उद्देश्य...

By INA News Desk
Apr 7, 2025 - 23:58
70 Views
Hardoi News: भाजपा पार्टी की स्थापना दिवस पर कस्बे में निकाली गई बाइक रैली

Report: मुकेश सिंह

By INA News Hardoi.

संडीला (हरदोई): भाजपा की स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली भाजपा का झंडा लगाकर इमलिया बाग चौराहे से हनुमान मंदिर स्टेशन रोड संडीला तक बाइक रैली का आयोजन किया। इस बाइक रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा संचित अग्रवाल रहे उनके द्वारा रैली को आरंभ किया गया।

Also Read: Hardoi News: 'मास्साब' बने 'मिस्टर इंडिया', घर से चला रहे विद्यालय, सिर्फ दस्तखत करने आते हैं स्कूल

भाजपा कार्यकर्ताओं की बाइक रैली में युवा पूरे उत्साह के साथ संडीला नगर का भ्रमण कर भाजपा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। संचित अग्रवाल ने कहा हमारी पार्टी भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है।रैली मे मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष रमन नितिश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रवि चौधरी, महामंत्री भाजपा /अध्यक्ष युवा मोर्चा ऋषभ खन्ना, महामंत्री अमित शर्मा,भाजपा वरिष्ठ राजेश अस्थाना , हरिओम तिवारी, कार्यक्रम सयोजक स्पर्श गुप्ता, सहसयोजक रितेश गुप्ता, भाजपा मंत्री अमर गुप्ता, अर्पित गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष पियूष गुप्ता, अमन बाबू, सभासद पंकज गुप्ता,अमर शर्मा गोपाल सिंह, गोविंदा सिंह, लोकेश सक्सेना,अभिमन्यु गुप्ता, सुमित सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow