Hardoi News: दिव्यांग बेटी का सहारा बने DM, योजनाओं का लाभ देने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए
DM ने जिला कृषि अधिकारी, दिव्यांग अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी तथा आयुष्मान समन्वयक को बुलाकर निर्देश दिए कि शिवकली की दिव्यांग पेंशन बनवाई ...
By INA News Hardoi.
जिले के मुखिया मंगला प्रसाद सिंह एक बार फिर दिव्यांग बेटी का सहारा बने। उन्होंने दिव्यांग बेटी व उसके माता-पिता का दुखड़ा सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परिवार को यथोचित सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल दिया जाए। DM की यह सहृदयता न्याय की आस में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे पीड़ितों के लिए सहारा बनकर उभर रही है।
शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान निर्धन दिव्यांग शिवकली अपनी माता के साथ DM के दर पर पहुंची और कुछ सहारे की आस लेकर अपना दुखड़ा सुनाया। बिना देरी किये DM ने जिला कृषि अधिकारी, दिव्यांग अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी तथा आयुष्मान समन्वयक को बुलाकर निर्देश दिए कि शिवकली की दिव्यांग पेंशन बनवाई जाए तथा उसके माता पिता की वृद्धावस्था पेंशन बनवाई जाए।
Also Read: Bajpur News: शादी समारोह में फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि उनके पिता को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाए। पूर्ति निरीक्षक को इस परिवार का अंत्योदय राशन कार्ड बनाने के निर्देश भी DM ने दिए। उधर, शिवकली की मां ने DM से बात करते हुए कहा कि जिलाधिकारी की न्यायप्रियता और सहृदयता के बारे में सुनकर ही सहारे की आस लगाकर वे हड़हा मढ़िया मजरा फरीदपुर से हरदोई DM से मिलने आयीं।
उन्हें किसी भी तरह से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उनकी बेटी शिवकली की आंखों की रोशनी 2 साल की उम्र में ही चली गयी थी। जिलाधिकारी ने भी शिवकली व उनकी मां के साथ बड़ी ही आत्मीयता से बात की। न्याय की आस में दूर से सफर तय कर DM के दर पर पहुंची मां बेटी के लिए DM द्वारा अधिकारियों को दिए गए निर्देश किसी वरदान से कम नहीं थे।
What's Your Reaction?