Hardoi News: डॉ. कृष्ण गोपाल गुप्ता का भव्य स्वागत समारोह सम्पन्न, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव के स्वागत में उमड़े पत्रकार, एकता और संकल्प का दिखा उत्साह
अपने संबोधन में डॉ. कृष्ण गोपाल गुप्ता ने पत्रकार साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों की समस्याओं को न केवल उठाता है बल्कि समाधान की दिशा में भी सक्रिय रहता है....
Report: अम्बरीष कुमार सक्सेना
By INA News Hardoi.
हरदोई: ग्रामीण पत्रकारिता के सशक्त स्वर और संगठनात्मक मजबूती के प्रतीक डॉ. कृष्ण गोपाल गुप्ता का भव्य स्वागत समारोह हरदोई में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। डॉ. गुप्ता एक बार पुनः ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री पद पर निर्वाचित होकर लौटे हैं। इस अवसर पर पत्रकारों ने उन्हें सम्मानित कर उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति योगदान को सराहा।
यह गरिमामयी आयोजन मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद भर से बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की, जिन्होंने संचालन की भी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
मंच पर विशेष रूप से संगठन के मंडल अध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश प्रभारी अतुल कपूर, वरिष्ठ पत्रकार अभय शंकर गौड़, विजय पांडे, शिवप्रकाश त्रिवेदी, नव मनोनीत सदर तहसील अध्यक्ष सुशांत सिंह सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. कृष्ण गोपाल गुप्ता ने पत्रकार साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों की समस्याओं को न केवल उठाता है बल्कि समाधान की दिशा में भी सक्रिय रहता है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए संगठन की भूमिका पहले से अधिक प्रभावशाली होगी।
उन्होंने नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष सुशांत सिंह तथा युग दृष्टि समाचार पत्र के संपादक गंगा शंकर दीक्षित को तहसील महासचिव बनने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समारोह में जिलेभर से आए पत्रकारों की उपस्थिति ने एकता और संगठनात्मक शक्ति का परिचय दिया। उपस्थित गणमान्य पत्रकारों में सवायजपुर तहसील अध्यक्ष विकास मिश्रा, हरपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष आलोक सिंह, प्रशांत तिवारी, हिमांशु श्रीवास्तव, वीरेश कुमार श्रीवास्तव, रितेश मिश्रा, आकाश शुक्ला, कमलेंद्र सिंह, अजय वीर सिंह, पीके सूरी, बघौली ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, धनपाल सिंह, मोहित कुमार त्रिपाठी, उमाकांत गुप्ता, विशाल सिंह और मुकेश सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस सफल आयोजन में जिला महासचिव रजनीश सिंह, मंडल सचिव संजय सिंह तथा जिला मंत्री नवल किशोर की अहम भूमिका रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाई और आपसी समन्वय का परिचय दिया।
वरिष्ठ पत्रकार अभय शंकर गौड़, विजय पांडे और शिवप्रकाश त्रिवेदी ने संगठन की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री त्रिवेदी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रत्येक आयोजन पत्रकारों के आत्मगौरव और एकजुटता का प्रतीक है।
मंडल अध्यक्ष अतुल कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह संगठन निरंतर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि संगठन अब तक उत्तर प्रदेश सहित 10 राज्यों में सक्रिय है और उन्हें कर्नाटक का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है, जहाँ संगठन को मजबूती से स्थापित किया जा चुका है।
यह अभिनंदन समारोह केवल एक स्वागत कार्यक्रम नहीं बल्कि ग्रामीण पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता, एकता और संघर्ष के संकल्प का सजीव प्रमाण था। संगठन की शक्ति और विस्तार की यह झलक निश्चित ही आने वाले समय में पत्रकारों के हित में मील का पत्थर साबित होगी।
What's Your Reaction?











