Hardoi News: आर्म रेसलिंग में में स्वर्ण पदक प्राप्त कर हर्षित शर्मा ने लहराया हरदोई का परचम

प्रतियोगिता में जहां सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया वहीं हरदोई के संडीला निवासी  हर्षित शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।हर्षित की इस...

Feb 10, 2025 - 16:00
 0  58
Hardoi News: आर्म रेसलिंग में में स्वर्ण पदक प्राप्त कर हर्षित शर्मा ने लहराया हरदोई का परचम

 

By INA News Hardoi.

हरदोई: उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 की प्रादेशिक प्रतियोगिता मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में वृहद स्तर पर आयोजित हुई।जिसमें उत्तरप्रदेश के कई जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपने बल का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया।

Also Read: Mussoorie News: छात्रों ने सुनी मोदी की परीक्षा पर चर्चा, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने छात्रों को योग और ध्यान की सलाह दी

प्रतियोगिता में जहां सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया वहीं हरदोई के संडीला निवासी  हर्षित शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।हर्षित की इस धुआंदार जीत से उनके परिजनों सहित हरदोई के लोगों में भी खुशी की लहर है।स्वर्ण पदक हासिल कर हर्षित ने यूपी में हरदोई का नाम रौशन कर जिले का परचम लहरा दिया है। वह इसका श्रेय अपने माता पिता और बहन शुभांगी को देते है उन्होंने हमेशा उसका मनोबल बढ़ाया । हर्षित शर्मा ने बताया कि अब उनका उद्देश्य भविष्य में होने वाली नैशनल लेवल की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने व गोल्ड मेडल जीतने की है और वह उसकी  तैयारी में जुट गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow