Hardoi News: अवैध तमंचे के साथ बवाल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण/बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना बेहटा गोकुल पुलिस...
By INA News Hardoi.
बीते 12 मई को संजीव पुत्र रामप्रताप निवासी ग्राम बिजगवां थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई द्वारा थाना बेहटा गोकुल पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त प्रमोद पुत्र रामचन्द्र निवासी कुंवरापुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई द्वारा तमंचा लेकर संजीव के रिस्तेदारों के साथ विवाद करने लगा। संजीव की तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल पर पर मु0अ0सं0 297/25 धारा 131 बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधिनियम बनाम नामजद उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण/बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना बेहटा गोकुल पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रमोद पुत्र रामचन्द्र निवासी कुंवरापुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई को 01 अवैध तमंचा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?









