Hardoi News: जबरन शादी करने का दबाव बनाने व मारपीट का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया
बीते रविवार को महिला द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी कि बीते शनिवार अभियुक्त हरीश चौधरी पुत्र स्व0 विजेन्द्र सिंह निवासी कस्बा खुर्जा जनपद बुलंदशहर सहित 04 अभियुक्तगण द्वारा महिला के साथ जबरन ...
By INA News Hardoi.
बीते रविवार को महिला द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी कि बीते शनिवार अभियुक्त हरीश चौधरी पुत्र स्व0 विजेन्द्र सिंह निवासी कस्बा खुर्जा जनपद बुलंदशहर सहित 04 अभियुक्तगण द्वारा महिला के साथ जबरन शादी करने का दबाव बनाने के लिये महिला के परिजनों के साथ मारपीट व गाली- गलौज की गई। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बिलग्राम पर मु0अ0सं0 204/2025 धारा 87/3(5)/115(2)/352/351(3)/333 बीएनएस व 3(1)(ध)/3(2)(va) एससी/एसटी बनाम नामजद उपरोक्त सहित 04 अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।
थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त हरीश चौधरी पुत्र स्व0 विजेन्द्र सिंह निवासी कस्बा खुर्जा जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











