Hardoi News: लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने में गिरफ्तार
व्यक्ति की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में व्यक्ति की तहरीर के आधार पर थाना बेनीगंज पर मु0अ0सं0 185 / 25 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा उपरो...
By INA News Hardoi.
बीते शुक्रवार को व्यक्ति द्वारा थाना बेनींगज पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त ललित तिवारी उर्फ छोटू पुत्र अनिल तिवारी निवासी ग्राम कमराबाद मजरा झरोइया थाना बेनीगंज हरदोई व्यक्ति की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में व्यक्ति की तहरीर के आधार पर थाना बेनीगंज पर मु0अ0सं0 185 / 25 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।
Also Read: Lucknow News: योगी (Yogi) सरकार ने ODOP में शामिल किए 12 और नये उत्पाद, अब अमरोहा का मैटल बिखेरेगा जलवा
थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त ललित तिवारी उर्फ छोटू पुत्र अनिल तिवारी निवासी ग्राम कमराबाद मजरा झरोइया थाना बेनीगंज हरदोई को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











