Hardoi News: चोरी की कई घटनाओं में शामिल तीन शातिरों को पुलिस ने पकड़ा, कब्जे से भारी बरामदगी

थाना संडीला जनपद हरदोई को चोरी की एक मोटरसाइकिल, 12 जोडी पायल, 08 जोडी बिछुए, दो अंगूठी, एक जोडी झुमकी, एक बेसर, एक मांग टीका, 36500/- रुपये...

Apr 27, 2025 - 21:14
 0  33
Hardoi News: चोरी की कई घटनाओं में शामिल तीन शातिरों को पुलिस ने पकड़ा, कब्जे से भारी बरामदगी

By INA News Hardoi.

जनपद में अपराध की रोकथाम, चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना संडीला (Sandila) Police द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सचिन पुत्र राजेश निवासी ग्राम मुरारनगर थाना संडीला (Sandila) जनपद हरदोई, विवेक पुत्र रमेश और सुमित पुत्र बबलू निवासीगण ग्राम बुद्धा खेडा थाना संडीला (Sandila) जनपद हरदोई को चोरी की एक मोटरसाइकिल, 12 जोडी पायल, 08 जोडी बिछुए, दो अंगूठी, एक जोडी झुमकी, एक बेसर, एक मांग टीका, 36500/- रुपये नगदी व एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

Also Click: Hardoi News: दो पक्षों में हिंसक झड़प में लाठी डंडों से हमला, तीन लोग घायल, शिकायत दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि बीते 09 फरवरी की रात्रि में अभियुक्तों द्वारा थाना संडीला (Sandila) क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला अशरफ टोला में घर के बाहर खडी मोटरसाइकिल को चोरी किया गया था, इस संबंध में थाना संडीला (Sandila) पर मु0अ0सं0 71/25 धारा 303 ( 2 ) बीएनएस पंजीकृत है।बीते 11 अप्रैल को अभियुक्तों द्वारा थाना संडीला (Sandila) क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुरारनगर में घर से आभूषण व नगदी चोरी की गयी थी इस संबंध में थाना संडीला (Sandila) पर मु0अ0सं0 132/25 305(a)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है।

बीते 25- 26 मार्च की मध्यरात्रि अभियुक्तों द्वारा थाना कछौना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कलौली में 02 घरों में चोरी की गयी थी इस संबंध में थाना कछौना पर क्रमश: मु0अ0सं0 109/25,110/25 धारा 305 (a ) / 331 (4) बीएनएस पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow