Hardoi News: गायब हुई दो बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

पुलिस ने आपरेशन स्माइल के तहत सोशल मीडिया, स्थानीय लोगों आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार कर दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया। जानकारी मिली कि दोनों बच्चियां....

Apr 4, 2025 - 22:06
 0  46
Hardoi News: गायब हुई दो बच्चियों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया

By INA News Hardoi.

शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे कोतवाली देहात पुलिस को जानकारी मिली कि गांव भरिगवां से दो बच्चियां(उम्र करीब 5 व 6 वर्ष) दुकान पर खाने-पीने का सामान लेने गयी थी। जो घर वापस नहीं आयी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चियों की शीघ्र व सकुशल बरामदगी के लिए सार्थक प्रयास किए गए। पुलिस ने आपरेशन स्माइल के तहत सोशल मीडिया, स्थानीय लोगों आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार कर दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया। जानकारी मिली कि दोनों बच्चियां गांव भरिगवां से खेलते खेलते गांव से करीब 8 किमी. दूरी पर स्थित थाना हरियावां क्षेत्र के गांव वीरीजोर पहुंच गयी थी। जिन्हें पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow