Hardoi news: गाली-गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
इस घटना में घायल मुकेश पुत्र रक्षपाल की 15 अप्रैल को ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हो गयी थी। उक्त मामले में पुलिस ने बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। जबकि पुलिस इस मा...
By INA News Hardoi.
बीते 14 मार्च रामौतार पुत्र लाखन यादव निवासी गांव सकरापुर मजरा हथौड़ा थाना पचदेवरा हरदोई ने तहरीर देते हुए बताया था कि सुनील कुमार पुत्र लज्जाराम, हरिसिंह पुत्र भीखम सिंह, राहुल पुत्र अहिबरन सहित 5 अन्य नामजद लोगों द्वारा मनोज, मुकेश व सोनू के साथ गाड़ी निकालने के विवाद को लेकर गाली-गलौज व मारपीट कर घायल कर दिया गया था। इस घटना में घायल मुकेश पुत्र रक्षपाल की 15 अप्रैल को ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हो गयी थी। उक्त मामले में पुलिस ने बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। जबकि पुलिस इस मामले में 9 अभियुक्तों को पूर्व में ही न्यायालय अभिरक्षा में भेज चुकी है।
What's Your Reaction?









